Tuesday, 10 February 2015

Haryana News : दिल्ली में इन गलतियों से हारी BJP


 Haryana News : नई दिल्लीः दिल्ली में केजरीवाल की सुनामी ने मोदी मैजिक को खत्म कर दिया है। यहां भाजपा की हालत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत जैसी हो गई है।  आइए अब जानते हैं दिल्ली में भाजपा की हार के मुख्य कारण:    


स्थानीय नेताओं की अनदेखी
इन चुनावों में भाजपा ने स्थानीय नेताओं की अनदेखी की जिसका खमियाजा उसे उठाना पड़ा। स्थानीय नेताओं में से चेहरा बनाने की बजाय भाजपा ने किरण बेदी की पैराशूट एंट्री कराई। इससे स्थानीय नेताओं में असंतोष देखा गया।

किरण बेदी को मुख्य चेहरा बनाना

भाजपा की हार में एक प्रमुख कारण किरण बेदी को देर से लाकर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना भी माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा को जब लगा कि आप दिल्ली में अच्छी स्थिति में आ चुकी है तब उन्होंने सी.एम. पद के उम्मीदवार के तौर पर किरण बेदी को जनता के सामने लाने का फैसला किया। उनको सामने लाने में भाजपा ने काफी देर कर दी।

केजरीवाल को कम कर आंकना

केजरीवाल के खिलाफ  किया गया नेगेटिव प्रचार भाजपा को महंगा पड़ गया और केजरीवाल ने उनकी 49 दिनों की सरकार को कमजोर बता रही भाजपा को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। इसके अलावा भाजपा ने केजरीवाल को मिली लोकप्रियता को भी कम कर आंका।

भाजपा का अति आत्मविश्वास

भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी जीत मानकर चल रही थी और बहुत लंबा वक्त यूं ही गंवा दिया। अमित शाह ने चुनाव के बेहद नजदीक आ जाने के बाद भाजपा का अभियान तेज किया। उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी काफी देर से जारी की गई, जबकि आप की रणनीति इससे बिल्कुल उलट रही।
साधु-संतों की बेतुकी बयानबाजी
भाजपा के समर्थन में साधु-संतों की बयानबाजी ने भी भाजपा को हार के कगार पर पहुंचाया। इतना ही नहीं भाजपा के कुछ साधु सांसदों ने भी धर्मांतरण को लेकर बेतुकी और विवादास्पद बयानबाजी की। इन सबका खमियाजा पार्टी को दिल्ली चुनाव में हार के साथ चुकाना पड़ा।
घर वापसी कार्यक्रम को समर्थन देना
विश्व हिन्दू परिषद और संघ की ओर से चलाए जा रहे घर वापसी कार्यक्रम को भाजपा के समर्थन ने उसका बेड़ा गर्क कर दिया। इस मुद्दे पर दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकार दिया।

Haryana news - Find the latest haryana news in hindi including breaking news, top headlines, latest video on haryana elections, local city wise coverage and more on haryana.punjabkesari.in  

No comments:

Post a Comment